Posts

थाना फरधान पुलिस ने चोरी के मामले से े सम्बंधित वारंटी अभियुक्त मोरध्वज पुत्र सोहन को गिरफ्तार किया गया

Image
जमील अहमद #लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन  में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  आज दिनांक-25.12.2024 को थाना प्रभारी निरीक्षक फरधान राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा मु0सं0 104/16 धारा 384 भादवि से सम्बंधित वारंटी अभियुक्त मोरध्वज पुत्र सोहन निवासी ग्राम जैतापुर थाना फरधान जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सिविल न्यायालय में भेजा गया। "गिरफ्तार वारंटी का विवरण" मोरध्वज पुत्र सोहन निवासी ग्राम जैतापुर थाना फरधान जनपद खीरी "गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम" 1.उप निरीक्षक देवेंद्र राम थाना फरधान 2.मुख्य आरक्षी भूपेंद्र मौर्य थाना फरधान

147 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आठ अभियुक्त किया गिरफ्तार

Image
ईसानगर खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित-वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 को चौकी प्रभारी हसनपुर कटौली अबलीश कुमार पंवार (थाना ईसानगर) ने हमराही पुलिसकर्मियों द्वारा मोगा देवी पत्नी स्व0 पम्मू निषाद निवासी ग्राम दुर्गापुर पड़री थाना ईसानगर जनपद खीरी,  शौधरा उर्फ संगीता पत्नी मायाराम भार्गव निवासी ग्राम सरावल मजरा लौकाही मल्लापुर थाना ईसानगर जनपद खीरी, रामप्यारी उर्फ जगरानी पत्नी प्यारेलाल निवासी सरावल मजरा लौकाही मल्लापुर थाना ईसानगर जिला खीरी, रिंकू पुत्र स्व0 बालगोविंद भार्गव निवासी वासी मिश्रंगाव जमदरी थाना ईसानगर जनपद खीरी, राजू निषाद पुत्र जगदीश निषाद निवासी दुर्गापुर पड़ी थाना ईसानगर जनपद खीरी, बालकराम निषाद पुत्र बदलू निषाद निवासी दुर्गापुर पड़ी थाना ईसानगर जनपद खीरी, तुलसी निषाद पुत्र बेचन निषाद निवासी दुर्गापुर पड़ी थाना ईसानगर जनपद खीरी, प्यारेलाल पुत्र स्व0 विश्राम भार्गव निवासी वासी ग्राम सरावल मजरा लौकाही मल्लापुर थाना ईसानगर जिल...

"पढुआ पुलिस ने मवेशी चोरी गैंग के तीन शातिर चोरों को पकड़ा,चोरी की एक भैंस के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद"

Image
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  आज दिनांक 19.11.2024 को  थाना प्रभारी पढ़ुआ निराला तिवारी के नेतृत्व में थाना पढुआ पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 427/2024 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 A.ACT थाना पढुआ खीरी से संबंधित 03 अभियुक्तगण 1.सन्तराम पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सिकन्दराबाद थाना नीमगांव जनपद खीरी 2.अंकित गुप्ता पुत्र प्रतिपाल नि0 बरखेरिया थाना पसगवां जनपद खीरी 3.भास्कर पुत्र तेजपाल नि0 सासिया कालोनी देवकली थाना फरधान जनपद खीरी जिनके विरुद्ध जनपद के अन्य थानों पर दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं, को जम्हौरा मोड पढुआ रोड से गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण व आपराधिक इतिहास 1.अभियुक्त संतराम का आपराधिक इतिहास 1.मु0अ0सं0 007/2023 धारा 380/411/427/457 भादवि थाना नीमगांव जनपद खीरी 2. मु0अ0सं0 6...

पढुआ पुलिस द्वारा 06 वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया

Image
#पढ़ुआ खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम व वांछित-वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  आज दिनांक 13 नवम्बर 2024 को थाना अध्यक्ष पढ़ुआ निराला तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ढकेरवा संदीप यादव द्वारा छह अभियुक्तों अम्बर उर्फ अमर सिंह पुत्र सुकई निवासी लोनियनपुरवा मजरा लखाही,  साहेबलाल पुत्र हीरालाल निवासी गौरिया, रामलखन उर्फ लक्खा पुत्र जूडीलाल निवासी लोनियनपुरवा मजरा लखाही, भारत पुत्र द्वारिका निवासी पडुखिया मजरा गौरिया,रामकिशोर पुत्र फत्ते निवासी त्रिकोलिया थाना पढुआ,संतराम पुत्र फत्ते निवासी त्रिकोलिया थाना पढुआ अभियुक्तगण को उनके घरो से दबिश देकर गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

फ़रधान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा

Image
#फरधान खीरी: फरधान पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 315 बोर के एक अवैध तमंचे-कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान राजेश कुमार ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना मिली क्षेत्र के गांव बेलवा निवासी रहीश उर्फ गंठे के पास अवैध नाजायज तमंचा है। सूचना के आधार पर बीतीरात छापेमारी के दौरान आरोपी रहीश को घर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक 315 बोर तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से भी गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज हैं। आरोपी रहीश हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी को नाजायज असलहा रखने रखने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

वाहनों के बकाया जुर्माना में छूट प्रदान करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू

लखीमपुर खीरी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन लखीमपुर-खीरी अखिलेश द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी सूचना जनपद के समस्त व्यवसायिक वाहन स्वामियों को सूचित करना है कि व्यवसायिक वाहनों के विरूद्ध बकाया कर के भुगतान में विलम्ब पर लगने वाली जुर्माना में छूट चाहते है, तो ऐसे वाहन स्वामी अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन माह के भीतर जनपद के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित शुल्क जमा कराकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के उपरान्त बकाया कर पर लगने वाली जुर्माना को अदेय करते हुए बकाया कर की धनराशि एकमुश्त जमा करायी जायेगी। पंजीकरण शुल्क की धनराशि व्यवसायिक हल्के मोटर वाहन (सकल यान भार 7500 कि०ग्रा० तक) -रूपया 200 तथा शेष प्रवर्ग के वाहनों के लिए रूपया 500 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद के समस्त व्यवसायिक वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि अपनी वाहन पर संदेय कर के विलम्ब पर लगने वाली जुर्माना में छूट प्राप्त करने हेतु इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

"अस्सी ली० अवैध कच्ची शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार"

Image
#ईसानगर_खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के  द्वारा चलाये जा रहे अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण व बेचने के रोकथाम के अभियान के अन्तर्गत  अपर पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में  थानाध्यक्ष ईसानगर के कुशल नेतृत्व में ईसानगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.10.2024 को 1. राधेश्याम कंजङ पुत्र मौजीलाल कंजङ उम्र 40 वर्ष नि० डेरा मजरा मिश्रागांव थाना ईसानगर जनपद खीरी 2. मानू कंजड़ पुत्र सुकई कंजड़ उम्र 42 वर्ष नि० ग्राम डेरा मजरा मिश्रगांव जमदरी थाना ईसानगर जनपद खीरी 3. पुत्तू कंजङ पुत्र झब्बू कंजङ उम्र 38 वर्ष नि० डेरा मजरा मिश्रागांव थाना ईसानगर जनपद खीरी 4. रामनाथ कंजड़ पुत्र मदन कंजड़ उम्र 22 वर्ष नि० ग्राम डेरा मजरा मिश्रगांव जमदरी थाना ईसानगर जनपद खीरी 5. मंगरे कंजङ पुत्र ढोढे कंजङ उम्र 30 वर्ष नि० मिश्रागांव जमदरी डेरा थाना ईसानगर जनपद खीरी 6. बदलू कंजड़ पुत्र बाला कंजड़ उम्र 30 वर्ष नि० ग्राम डेरा मजरा मिश्रगांव जमदरी थाना ईसानगर जनपद खीरी को अलग-अलग स्थानों से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसमे अभियोग पंज...