मूलचंदपुरवा में पशु चिकित्सा शिविर एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित
नकहा (लखीमपुर)खीरी दिनांक 09 अक्टूबर 2026। पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ग्राम मूलचंदपुरवा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशु चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हनी सिंह सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार, फार्मासिस्ट श्री राजेश प्रसाद एवं पशुधन प्रसार अधिकारी श्री दर्शन सिंह राणा उपस्थित रहे। शिविर के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपचार एवं टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं की नियमित देखभाल, समय से टीकाकरण, संतुलित आहार तथा संक्रामक रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।शिविर के दौरान 46 पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 22 पशुओं की सामान्य चिकित्सा, 126 पशुओं का कृमिनाशक उपचार तथा 88 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त पशुओं की लघु चिकित्सा भी की गई। पशु चिकित्स...