Posts

Showing posts from September, 2026

विजिलेंस प्रभारी शिवकुमार के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही.... बिजली चोरी करने वाले में मचा हड़कंप

Image
बिजली चोरी पर प्रवर्तन दल का बड़ा प्रहार - मोहम्मदी में 3 जगह छापा, 43 हजार वाट की चोरी पकड़ी गयी इस कार्यवाही से विद्युत चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है #लखीमपुर खीरी। अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता, उ0प्र0 पावर कॉरपोरेशन लि0 लखनऊ के निर्देश पर जनपद लखीमपुर खीरी प्रवर्तन दल ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसपी सतर्कता के निर्देशन में दिनांक 16.09.2026 को मोहम्मदी क्षेत्र में 3 अलग-अलग जगह छापेमारी कर कुल 43,396 वाट की बिजली चोरी पकड़ी और तीनों मामलों में विद्युत चोरी निरोधक थाना खीरी में मुकदमा दर्ज कराया। पहला मामला - रिसॉर्ट में चोरी: आरोपी रमेश चन्द्र गुप्ता पुत्र हरेन्द्र नाथ गुप्ता, मोहल्ला शुक्रापुर स्थित औरंग्या ग्रांड रिसॉर्ट एवं बैंकट में LT पोल से डायरेक्ट केबल डालकर 5590 वाट (LMV-2) की चोरी कर रहा था। दूसरा मामला - सबसे बड़ी चोरी: आरोपी शिवम मिश्रा पुत्र सोनू मिश्रा, मोहल्ला बबौसी, शाहजहांपुर रोड मोहम्मदी में 30450 वाट (LMV-11) की बड़ी चोरी करते पाया गया। आरोपी ने भी LT पोल से डायरेक्ट केबल डाली थी। तीसरा मामला - लॉ कॉलेज में चोरी: आरोपी मोहम्मद...