Posts

ग्राम पंचायत शैलगांव में हाईटेक तरीके से हो रहा सर्वांगीण विकास कार्य

Image
ग्राम पंचायत शैलगांव में हो रहा चहुमुखी विकास, तमाम सुविधाओ से लैस ग्राम पंचायत.......  सम्पूर्ण ग्राम पंचायत शैलगांव कैमरों से सुसज्जित जमील अहमद लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी की ब्लाक नकहा की एक ऐसी ग्राम पंचायत है जहां पर विकास को लेकर तरह-तरह की योजनाओं के द्वारा विकास किया जा रहा है और गांव में सुरक्षा की दृष्टि से हाईटेक कैमरे से सुसज्जित एवं ग्राम वासियों को इमरजेंसी के समय सूचित करने के लिए पूरे गांव में लाउडस्पीकर लगवाए गए हैं। पूरे गांव में वार्ड के हिसाब से संकेत बोर्ड एवं जगह-जगह सड़क के किनारे  ग्राम वासियों को बैठने के लिए सीमेंट बेंच प्रधान द्वारा लगवाई गई है।  सविलियन विद्यालय शैलगांव में बेहतरीन तरीके से  सुंदरीकरण किया गया है विद्यालय कैंपस को रंगरोगन किया गया एवं बच्चों को खेलने के लिए टेनिस कोर्ट बनवाया गया है। साथ ही विद्यालय में विद्यालय परिसर को स्वच्छ स्वच्छ रखने के लिए पूरे विद्यालय में फर्श लगी है। गांव के मुख्य द्वार पर बड़ा सा द्वारा बनवाया गया है जो गांव की सुंदरता दर्शाता है। प्रधान की सक्रियता के वजह से एक एनजीओ के द्वारा पूरे गांव में बायोगै...

"शारदा नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर"

Image
इंस्पेक्टर शारदा नगर विमल गौतम के नेतृत्व में थाना पुलिस सक्रियता से कर रही अपराधियों पर कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,, जमील अहमद लखीमपुर खीरी। प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर विमल गौतम ने बताया एसपी खीरी के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध तरीके माद पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शारदानगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को एक अभियुक्त मन्नू पुत्र नासिर खां निवासी बडागांव थाना शारदानगर खीरी को रौली पुल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। देसी कट्टे के साथ आरोपी को पकड़ा लखीमपुर खीरी। अवैध शस्त्र की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शारदानगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को एक अभियुक्त कुलदीप पुत्र महादेव रैदास निवासी नयापुरवा थाना शारदानगर खीरी को बडागांव पुल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक  अवैध देशी तमन्चा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर...

पूर्व एडीएम के चौकीदार आफाक की हत्या,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Image
  जमील अहमद कुकरा खीरी। थाना मैलानी पुलिस चौकी कुकरा के ग्राम ढाका में प्रेम प्रकाश पाल पूर्व एडीएम के चौकीदार आफाक 38 वर्ष निवासी कुकरा की हत्या, क्षेत्र में फैली   सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी। थाना मैलानी पुलिस चौकी कुकरा के ग्राम ढाखा में पूर्व ए डीएम प्रेम प्रकाश पाल के फार्म हाउस पर आफाक 38 वर्ष पुत्र अफसर निवासी कुकरा  चौकीदारी करता था और अपनी  दूसरी पत्नी के साथ वही फार्म हाउस पर रहता था जिसका आज मर्डर हो गया  बाडी गन्ने के खेत में पड़ी मिली    जिसकी सूचना पुलिस को लग भग दो बजे मिली  मौके तत्काल पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित पुणडीर मैं फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे इधर भाजपा नेता शेर अली खान भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए  जैसे ही आफाक के मर्डर की ख़बर कुकरा गांव बालों को मिली  एकदम सनसनी फैल गयी लोग कुकरा से ढाखा की तरफ दौड़ पड़े देख ही  देख लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया  इतने थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार गंगवार भी मैं फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची...

छुट्टा मवेशियों को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे दर्जनों लोग घायल

Image
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों को लेकर नौव्वापुर गांव हुई मारपीट। दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर अग्रिम करवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र रामभरोंसे निवासी नौव्वापुर ने थाना खीरी में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही लगभग एक दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। छुट्टा मवेशियों को लेकर गांव के ही दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए संतोष कुमार,सुशील कुमार,रामू, राजरानी,लक्ष्मी देवी, प्रदीप आदि लोग बीच बिचाव करने आए तो इनको भी मारा पीटा। इन लोगों के सर में पैर में कई जगह चोटे लगी हैं। रमेश का कहना है विपक्षी दबंग माफिया किस्म के व्यक्ति हैं। बराबर धमकी दे रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं और मेडिकल कर दिया गया है मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

चोरी की बाईक बरामद, 02 आटोलिफ्टर गिरफ्तार

Image
#लखीमपुर खीरी: थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

"शारदा नगर पुलिस द्वारा खनन माफिया पर की गई बड़ी कार्रवाई"

Image
जमील अहमद लखीमपुर खीरी। शारदानगर पुलिस व खनन विभाग की सयुक्त टीम द्वारा शारदाबैराज के पास से अवैध बालू खनन कर रहे 01 जेसीबी, 0 ट्रैक्टर ट्राली व 01 डम्फर को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT व खनन मे सीज किया गया। एसपी  गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह  के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक शारदानगर विमल गौतम खनन विभाग की टीम के साथ द्वारा दिनांक 14.08.2023 को समय करीब रात्रि 12.30 बजे शारदाबैराज से करीब 200 मीटर अन्दर अवैध बालू खनन कर रहे 01  जेसीबी, 01 ट्रैक्टर ट्राली व 01 डम्फर को कब्जा पुलिस मे लेकर नियमानुसार पुलिस विभाग द्वारा अन्तर्गत धारा 207 MV ACT व खनन विभाग द्वारा खनन मे सीज कर थाना प्रागण मे खडा कराया गया व वाहनो के चालको को नियमानुसार निजी मुचलके पर छोडा गया। "बरामद वाहनो के चालको का विवरण" 1.आशाराम पुत्र घनश्याम निवासी मैनाहा चौकी महेवागंज थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी (चालक डम्फर) 2.अविनाश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बंगाली कालोनी म...

"शारदानगर पुलिस द्वारा दो जुआरी गिरफ्तार, फड़ से नकदी बरामद"

जमील अहमद लखीमपुर खीरी। थाना शारदा नगर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया। फड़ से ताश के पत्ते व नगदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर शारदा नगर विमल गौतम ने बताया थाने की पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली जयेंदरपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गांव पहुंची और बीच गांव में सेमल के पेड़ के पास दो व्यक्ति जीत हार की बाजी लगा रहे थे पुलिस टीम में दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया और पूछताछ में दीपक कुमार मिश्रा पुत्र विशंभर दयाल मिश्रा निवासी पकरिया थाना खमरिया बताया जामा तलाशी में 150 रुपए बरामद हुए दूसरे आतिश कुमार मिश्रा पुत्र राम किशोर मिश्रा निवासी ग्राम सीरपुरवा थाना शारदा नगर जिसके पास से 170 रुपए बरामद हुए। थर्ड से ₹980 एवं 52 ताश के पत्ते मिले। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।