Posts

छुट्टा मवेशियों को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे दर्जनों लोग घायल

Image
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों को लेकर नौव्वापुर गांव हुई मारपीट। दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर अग्रिम करवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र रामभरोंसे निवासी नौव्वापुर ने थाना खीरी में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही लगभग एक दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। छुट्टा मवेशियों को लेकर गांव के ही दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए संतोष कुमार,सुशील कुमार,रामू, राजरानी,लक्ष्मी देवी, प्रदीप आदि लोग बीच बिचाव करने आए तो इनको भी मारा पीटा। इन लोगों के सर में पैर में कई जगह चोटे लगी हैं। रमेश का कहना है विपक्षी दबंग माफिया किस्म के व्यक्ति हैं। बराबर धमकी दे रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं और मेडिकल कर दिया गया है मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

चोरी की बाईक बरामद, 02 आटोलिफ्टर गिरफ्तार

Image
#लखीमपुर खीरी: थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

"शारदा नगर पुलिस द्वारा खनन माफिया पर की गई बड़ी कार्रवाई"

Image
जमील अहमद लखीमपुर खीरी। शारदानगर पुलिस व खनन विभाग की सयुक्त टीम द्वारा शारदाबैराज के पास से अवैध बालू खनन कर रहे 01 जेसीबी, 0 ट्रैक्टर ट्राली व 01 डम्फर को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT व खनन मे सीज किया गया। एसपी  गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह  के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक शारदानगर विमल गौतम खनन विभाग की टीम के साथ द्वारा दिनांक 14.08.2023 को समय करीब रात्रि 12.30 बजे शारदाबैराज से करीब 200 मीटर अन्दर अवैध बालू खनन कर रहे 01  जेसीबी, 01 ट्रैक्टर ट्राली व 01 डम्फर को कब्जा पुलिस मे लेकर नियमानुसार पुलिस विभाग द्वारा अन्तर्गत धारा 207 MV ACT व खनन विभाग द्वारा खनन मे सीज कर थाना प्रागण मे खडा कराया गया व वाहनो के चालको को नियमानुसार निजी मुचलके पर छोडा गया। "बरामद वाहनो के चालको का विवरण" 1.आशाराम पुत्र घनश्याम निवासी मैनाहा चौकी महेवागंज थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी (चालक डम्फर) 2.अविनाश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बंगाली कालोनी म...

"शारदानगर पुलिस द्वारा दो जुआरी गिरफ्तार, फड़ से नकदी बरामद"

जमील अहमद लखीमपुर खीरी। थाना शारदा नगर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया। फड़ से ताश के पत्ते व नगदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर शारदा नगर विमल गौतम ने बताया थाने की पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली जयेंदरपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गांव पहुंची और बीच गांव में सेमल के पेड़ के पास दो व्यक्ति जीत हार की बाजी लगा रहे थे पुलिस टीम में दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया और पूछताछ में दीपक कुमार मिश्रा पुत्र विशंभर दयाल मिश्रा निवासी पकरिया थाना खमरिया बताया जामा तलाशी में 150 रुपए बरामद हुए दूसरे आतिश कुमार मिश्रा पुत्र राम किशोर मिश्रा निवासी ग्राम सीरपुरवा थाना शारदा नगर जिसके पास से 170 रुपए बरामद हुए। थर्ड से ₹980 एवं 52 ताश के पत्ते मिले। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

"भगवान शिव को साक्षी मानक मंदिर में रचाई शादी एक दूजे के हुए प्रेमी युगल"

Image
 चौकी परिसर नकहा में हुआ विवाह जमील अहमद नकहा खीरी। थाना खीरी की पुलिस चौकीनकहा परिसर में बने मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर प्रेमी युगल हुए एक दूजे के, पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ विवाह। परिजनों एवं गांव के संभ्रांत व्यक्ति व प्रधान नकहा एवं सैकड़ों लोगों की  मौजूदगी में हुआ विवाह। दो वर्षों से कर रहे थे प्रेम प्रसंग।  बताते चलें। मंगलवार को ग्राम पंचायत नकहा में उस समय चर्चा शुरू हो गयी जिस समय  नकहा निवासी वन्दना पुत्री गिरिजादयाल  व कपिल पुत्र दिनेश निवासी गद पुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर अपने प्रेमी के साथ नकहा चौकी पहुंच गये और अपने प्रेमी के साथ शादी करने को लेकर जिद पर अड़ गई।  जान कारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़ा नकहा चौकी पहुंच कर शादी की जिद पर अड़ गया इस पर चौकी प्रभारी नकहा अजीत कुमार सिंह ने लड़की व लड़के के परिजनो से बात करके उनको चौकी बुला लिया इतने में लोगो का अच्छा खासा उजूम प्रेमी जोड़े को देखने के लिए उमड़ पड़ा चौकी प्रभारी नकहा अज...

"पुलिस ने रेप के आरोपी अस्पताल संचालक निखिल वर्मा को गिरफ्तार कर भेजा जेल"

Image
लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद की कोतवाली सदर पुलिस ने रेप के आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार अस्पताल संचालक को जेल भेज दिया है।     जानकारी के मुताबिक कोतवाली सदर के एक मोहल्ले की रहने वाली बाइस वर्षीय एक युवती ने दो दिन पहले रामापुर स्थित एमपी हास्पिटल के संचालक व डाक्टर निखिल वर्मा पर बलात्कार करने समेत मारपीट करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी निखिल वर्मा के खिलाफ मारपीट व बलात्कार करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था तथा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। इस मामले में कोतवाली सदर के उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव व कांस्टेबल अंकुश कुमार ने अभियुक्त निखिल वर्मा पुत्र शत्रोहन निवासी ग्राम बाजूडिहा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  इस बाबत शहर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एक युवती ने रामापुर स्थित एमपी हास्पिटल के संचालक निखिल वर्मा के खिला...

मिशन शक्ति/मिशन दीदी": महिलाओं_बालिकाओं की सुरक्षा, जागरुकता को लेकर गोष्ठी आयोजन_ कोतवाल_विमल गौतम

Image
मिशन शक्ति शारदानगर खीरी। थाना शारदानगर क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति-मिशन दीदी के तहद ग्राम झाला ओदारा प्राथमिक विद्यालय में अभियान के अंतर्गत महिलाओं- बालिकाओं की सुरक्षा, जागरुकता एवं सामुदायिक पहुँच हेतु गोष्ठी का आयोजन। इंस्पेक्टर शारदा नगर विमल गौतम ने बताया एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति- मिशन दीदी के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं- बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र में विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में कार्यक्रम किए जा चुके हैं और आज सोमवार को महिला बीट आरक्षियों एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम  झाला ओदारा के प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है तथा उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर संदिग्धों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायत जा रही है।  अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा...