Posts

"मिशन शक्ति अभियान" एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा की पहल पर दिव्यांग बालिका को मिली ट्राई साइकिल

Image
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारीगण के निर्देश के क्रम में राज्य की महिलाओ और बालिकाओ के प्रति हो रहे अपराधो से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारो को लेकर जागरूक करने हेतु दिनाँक 12.06.2023 से चलाये गए 15 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान के दौरान जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में ग्राम त्रिकोलिया में चौपाल का आयोजन किया गया था।  जिसमे एक दिव्यांग बालिका स्वीटी पुत्री सत्य प्रकाश शुक्ला निवासी त्रिकोलिया पुरवा थाना कोतवाली सदर जिला खीरी आयी थी। जिसके पास ट्राई साइकिल नही थी। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा उसे ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। आज दिनांक 29.06.2023 को उक्त दिव्यांग बालिका को जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी की मदद से ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी। जिसे पाकर दिव्यांग बालिका काफी प्रसन्न हुई तथा इस कार्य की आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशन्सा की जा रही है।

"डीएम से लेकर सीएम तक लगाई न्याय की गुहार, नतीजा जीरो, भूमाफिया हीरो, सदर तहसील के नौव्वापुर का मामला"

Image
लगभग 400 बीघा कृषि योग्य भूमि पर भू - माफियाओं का कब्जा,,,,,,, लखीमपुर खीरी। सदर तहसील क्षेत्र___ योगी सरकार में भी भू माफिया सक्रिय?  भू माफियाओं के द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा, ग्राम वासी काट रहे अधिकारियों के चक्कर अब तक कार्यवाही शून्य। तहसील कर्मी मौके पर जाकर करते हैं फोटो खींचने की खानापूर्ति  ताजा मामला ब्लॉक नकहा की ग्राम पंचायत नौवापुर का मजरा डिहुआ खुर्द  का है जहां पर लगभग 400 बीघे (लगभग 33 हेक्टेयर) कृषि योग्य जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्ज़ा काफी  दिनो से कर रखा है जिसको लेकर ग्राम पंचायत नौवापुर के प्रधान प्रतिनिधि कौशल व ग्राम पंचायत के पंचों द्वारा कई बार लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है लेकिन अभी तक दबंग भू माफियाओं से जमीन को राजस्व विभाग  छुड़ा पाने में नाकाम रहा है।   भू माफियाओ द्धारा एक गुट बनाकर जमीन को अपने कब्जे में लेकर मनमानी की जा रही हैं जबकि योगी सरकार में कई जनपदों में भू माफियाओं पर शिकंजा कसा गया है और हजारों एकड़ भूमि भू माफियाओं के चुंगल से आबाद भी कराई गई है वहीं अगर ह...

80 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Image
अमन श्रीवास्तव/ संदीप श्रीवास्तव "थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में नीमगांव पुलिस द्वारा करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया" बेहजम खीरी। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र  के ग्राम जम्हौरा से 03 अभियुक्तों को अलग -अलग प्लास्टिक की पिपिया में करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही गिरफ्तार अभियुक्त : 1.पूजा देवी पत्नी विवेक,2.सरस्वती देवी पत्नी रामस्वरूप  3.महेश पुत्र जयकरन गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 राजकुमार सरोज थाना नीमगांव खीरी, उ0नि0 शिवकुमार सिंह, का0सुशील कुमार, का0 अनुज कुमार, का0 मोनू कुमार यादव

एक दर्जन गौवशियों के सिर एवं अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

Image
"निघासन में लगातार हो रही गौकशी की घटना में लगाम लगाने में नाकाम निघासन पुलिस" निघासन खीरी। बुधवार की शाम कोतवाली निघासन क्षेत्र की सिंगाही रोड स्थित मोटे बाबा स्थान पर करीब आधा दर्जन से भी अधिक गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  धीरे धीरे मोटे बाबा स्थान पर भीड़ जमा होने लगी और लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी जब निघासन पुलिस को हुई तो मौके पर सीओ निघासन राजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रभातेश श्रीवास्तव दलबल के साथ पहुंचे।पुलिस ने गौवंशीय पशुओं के कटे सिर व अवशेषों को बोरी में भरकर जेसीबी से जमीन में गड़वा दिया।  क्षेत्रीय लोगों का कहना है की धार्मिक स्थल पर यदि इस तरह से बेसहारा पशुओं को काटकर मौत के घाट उतारा जाएगा तो यह निंदनीय विषय है। इस मामले में सीओ निघासन राजेश कुमार ने बताया की जो अवशेष पाए गए है वो काफी समय पुराने है, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी। "घटना को लेकर क्या कहते हैं बजरंग दल के जिला संयोजक"  एक महीने के अंदर निघासन क्षेत्र में गोवध को लेकर कई घटनाएं हो चुकी हैं, पूर्व म...

एसओ शिवाजी दुबे ने हनुमान भक्तों को पिलाया शरबत

Image
  खमरिया  थाना खमरिया पुलिस ने जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर थाने से कुछ दूरी हाईवे के किनारे टेंट लगाकर हाईवे पर निकलने वाले राहगीर एवं आसपास के लोगों को जलपान कराने का आयोजन किया गया,,  खमरिया क्षेत्र की जनता के प्रिय थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दूबे संकट मोचन हनुमान जी के भक्तों के लिए आस्था से भाव विभोर होकर किया शरबत पिलाने का आयोजन,,,,इस दौरान थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे सहित हनुमान भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर लोगों को पिलाया शरबत,,

खीरी: टॉप टेन मेधावी विद्यार्थियों को डीएम ने किया सम्मानित

Image
जमील अहमद लखीमपुर खीरी 17 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. से हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 के प्रदेश, जनपद स्तर पर प्रथम दस सर्वोच्च स्थान प्राप्त जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह एवं पर्यावरण जागरुकता, नदियों का महत्व पर कार्यशाला एवं विभागीय समीक्षा बैठक अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। इसके बाद डीएम ने सीडीओ के साथ बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 में प्रदेश में 10 सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वालों में जनपद खीरी की हाईस्कूल की बालिका अपूर्वा शर्मा ने 97.17 फीसदी पाकर प्रदेश में छठा एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में शाम्भवी वर्मा व शिवांशु पटेल ने 95.80 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डीएम ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाईस्कूल उत्तीर्ण क...

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन 31 मई को : सीडीओ

Image
युवा उत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए सीडीओ ने लिए अफसरों की बैठक, दिए निर्देश जमील अहमद  लखीमपुर खीरी 17 मई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन 31 मई को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई) में होगा। जिला युवा उत्सव 2023 के आयोजन के संबंध में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक हुई।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का नामांकन, निर्णायक मंडल का गठन एवं पुरस्कार वितरण समेत पूरे कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रूपरेखा पर अफसरों के साथ मंथन किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। युवा उत्सव में केन्द्र, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें सरकारी विभाग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए जन सामान्य की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने ...