थाना खमरिया पुलिस ने जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर थाने से कुछ दूरी हाईवे के किनारे टेंट लगाकर हाईवे पर निकलने वाले राहगीर एवं आसपास के लोगों को जलपान कराने का आयोजन किया गया,,
खमरिया क्षेत्र की जनता के प्रिय थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दूबे संकट मोचन हनुमान जी के भक्तों के लिए आस्था से भाव विभोर होकर किया शरबत पिलाने का आयोजन,,,,इस दौरान थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे सहित हनुमान भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर लोगों को पिलाया शरबत,,
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 26.11.2025 को थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 336/2025 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्तगण को 1.कमलेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी 2.अशोक कुमार उर्फ बावर पुत्र प्रेमपति निवासी सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.कमलेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी, 2.अशोक कुमार उर्फ बावर पुत्र प्रेमपति निवासी सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी
जमील अहमद #मोहम्मदी खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर रेंज क्षेत्र के पसगवां कोतवाली की पुलिस चौकी बरबर क्षेत्र के गांव ककराही निवासी किसान नौजवान के.पी. जोशी पुत्र श्री शुभकरण जोशी के तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे सपा नेता कार्तिक तिवारी ने घटना की जानकारी ली एवं घायल के परिवारजनों से मुलाक़ात की। इस संबंध में डीएफओ दक्षिण खीरी तापस मिहिर से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई एवं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। साथ ही सांसद आनंद भदौरिया से वार्ता करायी अधिकारियों से, धौरहरा सांसद ने अधिकारियों को क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाघ/तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। घायल के.पी. जोशी शीघ्र स्वस्थ हों। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील है कि सभी लोग सतर्क एवं सुरक्षित रहें मौके पर वन विभाग रेंज के अधिकारी रेंजर निर्भय प्रताप शाही, डिप्टी रेंजर,मोहम्मद उमर, वन दरोगा अखिलेश सिंह,मित्र पाल तोमर, प्रज्वल कुमार,सहित तमाम वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गढ़ मौके पर मौजूद। वही घटना क...
डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में पशुओं की जांच, उपचार एवं टीकाकरण नकहा खीरी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, लखीमपुर खीरी के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड नकहा के शैलगाँव में विशेष पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं ग्राम प्रधान संजय गुप्ता के गाँव के पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार एवं टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को संक्रामक रोगों से बचाव, समय से टीकाकरण, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में पशुपालकों ने कैंप में पहुंचकर अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कराया। विभागीय टीम ने ग्रामीणों की पशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। “स्वस्थ पशु—समृद्ध पशुपालक” का संदेश सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा से...
Comments
Post a Comment