मूलचंदपुरवा में पशु चिकित्सा शिविर एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित


नकहा (लखीमपुर)खीरी दिनांक 09 अक्टूबर 2026। पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ग्राम मूलचंदपुरवा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशु चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हनी सिंह सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार, फार्मासिस्ट श्री राजेश प्रसाद एवं पशुधन प्रसार अधिकारी श्री दर्शन सिंह राणा उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपचार एवं टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं की नियमित देखभाल, समय से टीकाकरण, संतुलित आहार तथा संक्रामक रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।शिविर के दौरान 46 पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 22 पशुओं की सामान्य चिकित्सा, 126 पशुओं का कृमिनाशक उपचार तथा 88 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त पशुओं की लघु चिकित्सा भी की गई।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण एवं अन्य पशु कल्याण योजनाओं का लाभ उठाएं।

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हनी सिंह सक्सेना ने पशुपालन। के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं पशुपालकों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर पशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की टीम ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक किया।  अभियान के माध्यम से विभाग पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, रोग नियंत्रण एवं पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Comments

Popular posts from this blog

शारदानगर पुलिस द्वारा पूर्व में हुई चोरी का किया खुलासा, माल सहित दो अभियुक्त गिरफ़्तार

धौरहरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग में सात गिरफ्तार

तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे डीएफओ साउथ तापस मिहिर