"सड़क सुरक्षा पखवाड़े" के पांचवें दिन 100 वाहनों के चालान, 21 वाहन बंद
एआरटीओ खीरी शांति भूषण पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर कार्रवाई, राजापुर चौराहे पर भी सघन चेकिंग
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के पांचवें दिन एआरटीओ शांति भूषण पांडे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट न लगाने वाले 80 दोपहिया वाहन चालकों तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 20 चारपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा विभिन्न उल्लंघनों में 21 वाहनों को बंद किया गया।
चेकिंग के दौरान व्यावसायिक वाहनों की भी गहन जांच की गई। एआरटीओ शांति भूषण पांडे एवं यातायात प्रभारी हरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से राजापुर चौराहे पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े एक बस समेत नौ वाहनों को बंद कराया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
एआरटीओ ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करने की अपील की।
Comments
Post a Comment