"सेवा संकल्प अभियान" के तहत कोतवाल धौरहरा अवनीश कुमार सिंह ने किया रक्तदान
धौरहरा खीरी। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल आठ यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान करने वालों में सीएचसी धौरहरा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहान हाशमी, धौरहरा प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह, वार्ड बॉय सूरज कुमार, रोचक यादव, सुरक्षा कर्मी दुर्गेश कुमार मिश्रा तथा स्वीपर-कम-चौकीदार ललित कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस दौरान रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
शिविर का आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई। अस्पताल का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहा।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह ने अपने पुलिस स्टाप के साथ साथ सभी लोगों को संदेश देते हुए बताया कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Comments
Post a Comment