शैलगाँव में गूंजा सेवा संकल्प का संदेश......मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में लगा पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण कैंप


डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में पशुओं की जांच, उपचार एवं टीकाकरण

नकहा खीरी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, लखीमपुर खीरी के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड नकहा के शैलगाँव में विशेष पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं ग्राम प्रधान  संजय गुप्ता के गाँव के पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कैंप के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार एवं टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को संक्रामक रोगों से बचाव, समय से टीकाकरण, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
बड़ी संख्या में पशुपालकों ने कैंप में पहुंचकर अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कराया। विभागीय टीम ने ग्रामीणों की पशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
“स्वस्थ पशु—समृद्ध पशुपालक” का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं को पशुपालकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शैलगाँव में आयोजित कैंप के दौरान ग्रामीणों में पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

शारदानगर पुलिस द्वारा पूर्व में हुई चोरी का किया खुलासा, माल सहित दो अभियुक्त गिरफ़्तार

धौरहरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग में सात गिरफ्तार

तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे डीएफओ साउथ तापस मिहिर