धौरहरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग में सात गिरफ्तार

"कोतवाल धौरहरा शिवाजी दुबे के नेतृत्व में निरंतर  थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग, गश्त एवं अपराधियों के प्रति कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा"
लखीमपुर खीरी। रविवार को कोतवाली धौरहरा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में  प्रभारी निरीक्षक धौरहरा शिवा जी दूबे  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए उन व्यक्तियों को चिन्हित किया और जिनसे शांति भंग करने की आशंका थी। पुलिस ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और सघन चेकिंग के दौरान सात अभियुक्तों रामकिशोर, सुरेंद्र, शिवकुमार, इस्माइल, साबान, अब्दुल ततीफ, मनीराम आदि को हिरासत में लेकर आवश्यक धाराओं में चालान किया गया।  लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से धौरहरा कोतवाली पुलिस का कड़ा रुख साफ झलक रहा है।
 प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया  क्षेत्र की शांति सर्वोपरि है। किसी भी उपद्रवी तत्व को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस हर समय सतर्क है और जरूरत पड़ने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना कोतवाली पुलिस की इन निरंतर कार्रवाइयों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

शारदानगर पुलिस द्वारा पूर्व में हुई चोरी का किया खुलासा, माल सहित दो अभियुक्त गिरफ़्तार

दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटकर की दोस्त की हत्य,ा जॉच में जुटी पुलिस