पत्नी के साथ नाइट वॉक पर निकले बीजेपी विधायक, रास्ते में खड़े युवकों ने कर दी हवाई फायरिंग, बाल-बाल बचे


#लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में त्नी के साथ नाइट वॉक पर निकले बीजेपी विधायक सौरभ सिंह से विवाद के बाद दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी जिले में पत्नी के साथ नाइट वॉक पर निकले बीजेपी विधायक सौरभ सिंह से विवाद के बाद दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ता शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। युवकों की पहचान के लिए जुट गई है।



मामला बुधवार देर रात शहर के शिव कालोनी की घटना है।

लखीमपुर के कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर पत्नी के साथ टहल रहे थे। घर के पास ही सौ मीटर दूरी पर संदिग्ध हालत में खड़े युवकों ने विधायक से विवाद किया। विधायक ने बताया कि उनके ललकारने पर युवक हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस युवकों को खोजने में जुट गई है।


"विधायक के घर से महज़ सौ मीटर की दूरी पर घटना"
घटना के बाद विधायक सौरभ ने बताया कि हम लोग रोज टहलते हैं। क्षेत्र से भ्रमण करके आने पर खाना खाते हैं। इसके बाद टहलते हैं। इस तरह खाना खाने पत्नी के साथ टहलने निकले थे। घर से करीब सौ मीटर दूरी पर दो लड़के खड़े थे। विधायक ने जब उन्हें टोका तो विवाद करने लगे। इस बाद विधायक ने ललकारा तो युवक हवाई फायरिंग कर दी। विधायक ने बताया कि उनका कुछ दूरी पर था। फायरिंग के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। विधायक ने पुलिस से सख्ती बरतने को कहा है। विधायक ने पुलिस को तहरीर भी दी है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

थाना खीरी पुलिस ने चंदीदीनपुरवा गोली कांड के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद

थाना फरधान पुलिस ने चोरी के मामले से े सम्बंधित वारंटी अभियुक्त मोरध्वज पुत्र सोहन को गिरफ्तार किया गया

फ़रधान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा