लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 26.11.2025 को थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 336/2025 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्तगण को 1.कमलेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी 2.अशोक कुमार उर्फ बावर पुत्र प्रेमपति निवासी सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.कमलेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी, 2.अशोक कुमार उर्फ बावर पुत्र प्रेमपति निवासी सोहरिया थाना शारदानगर जनपद खीरी
"कोतवाल धौरहरा शिवाजी दुबे के नेतृत्व में निरंतर थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग, गश्त एवं अपराधियों के प्रति कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा" लखीमपुर खीरी। रविवार को कोतवाली धौरहरा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धौरहरा शिवा जी दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए उन व्यक्तियों को चिन्हित किया और जिनसे शांति भंग करने की आशंका थी। पुलिस ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और सघन चेकिंग के दौरान सात अभियुक्तों रामकिशोर, सुरेंद्र, शिवकुमार, इस्माइल, साबान, अब्दुल ततीफ, मनीराम आदि को हिरासत में लेकर आवश्यक धाराओं में चालान किया गया। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से धौरहरा कोतवाली पुलिस का कड़ा रुख साफ झलक रहा है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया क्षेत्र की शांति सर्वोपरि है। किसी भी उपद्रवी तत्व को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस हर सम...
जमील अहमद #मोहम्मदी खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर रेंज क्षेत्र के पसगवां कोतवाली की पुलिस चौकी बरबर क्षेत्र के गांव ककराही निवासी किसान नौजवान के.पी. जोशी पुत्र श्री शुभकरण जोशी के तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे सपा नेता कार्तिक तिवारी ने घटना की जानकारी ली एवं घायल के परिवारजनों से मुलाक़ात की। इस संबंध में डीएफओ दक्षिण खीरी तापस मिहिर से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई एवं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। साथ ही सांसद आनंद भदौरिया से वार्ता करायी अधिकारियों से, धौरहरा सांसद ने अधिकारियों को क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाघ/तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। घायल के.पी. जोशी शीघ्र स्वस्थ हों। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील है कि सभी लोग सतर्क एवं सुरक्षित रहें मौके पर वन विभाग रेंज के अधिकारी रेंजर निर्भय प्रताप शाही, डिप्टी रेंजर,मोहम्मद उमर, वन दरोगा अखिलेश सिंह,मित्र पाल तोमर, प्रज्वल कुमार,सहित तमाम वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गढ़ मौके पर मौजूद। वही घटना क...
Comments
Post a Comment