डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

सुनील पाण्डेय, जमील अहमद,,,
डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी 28 फरवरी 2022: सोमवार को जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। 
डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही डीएम ने जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज सिंह डिप्टी जेलर अविनाश चौहान सुनील कुमार नीरज कुमार चिकित्सक डॉ. दीपांकर, डॉ. सुनील मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शारदानगर पुलिस द्वारा पूर्व में हुई चोरी का किया खुलासा, माल सहित दो अभियुक्त गिरफ़्तार

धौरहरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग में सात गिरफ्तार

दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटकर की दोस्त की हत्य,ा जॉच में जुटी पुलिस